अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mahakumbh में स्नान के लिए आई महिला की हत्या कर साथी फरार

On: February 20, 2025 9:34 AM
Follow Us:
Mahakumbh
---Advertisement---

Mahakumbh में स्नान के लिए आई एक महिला की उसके साथ आए अज्ञात व्यक्ति ने बुधवार की सुबह कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। झूंसी थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि यह महिला एक पुरुष के साथ महाकुंभ आई थी और वह कुछ देर आराम करने के लिए आजाद नगर के एक मकान में रुकी थी।

Mahakumbh में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 28 फरवरी तक बंद

 

 

 

 

 

 

 

Mahakumbh महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है और उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई

उन्होंने बताया कि मकान में पहले से किराएदार रह रहे हैं और जब वे बुधवार सुबह स्नानगृह में गए तो उन्होंने वहां महिला को मृत पाया। सिंह ने बताया कि महिला की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।
उन्होंने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है और उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सिंह ने बताया कि महिला के साथ आया व्यक्ति फरार है। अधिकारी ने बताया कि महिला और उसके साथ आए व्यक्ति ने मकान में रुकने का अनुरोध करते हुए बताया था कि वे दिल्ली से आए हैं। सिंह ने बताया कि मकान मालिक कहीं दूर रहता है और मकान की देखरेख पड़ोस में दुकान चलाने वाला एक व्यक्ति करता है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फरार व्यक्ति की सीसीटीवी के जरिए पहचान की जा रही है।

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!