ट्रक से टकराई लग्जरी कार, एयरबैग खुलने से चालाक की बची जान
बदायूं। बिल्सी नगर में एक लग्जरी कार ट्रक से टकरा गई।हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड गए लेकिन एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गईं।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहंची और घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार बिल्सी थाना क्षेत्र के सीतापुर निवासी विमल गुरुवार रात करीब 11:30 बजे अपनी लग्जरी कार से गांव लौट रहे थे।इसी दौरान बदायूं स्टैंड के पास उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे के दौरान कार के एयरबैग समय पर खुल गए,जिससे चालक विमल गंभीर चोट लगने से बच गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,एयरबैग न खुलते तो हादसा और गंभीर हो सकता था।


