ज्ञापन पर कार्यवाही न होने पर दस दिन बाद धरना आंदोलन की चेतावनी दी
बदायूं जनपद पऱ मालवीय आवास गृह पर डीएनटी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार के साथ कार्यकारिणी के जनपद स्तरीय पदाधिकारियों ने प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अपर जिला अधिकारी अरुन कुमार को सौंपकर थाना क्षेत्र मुजरिया तहसील क्षेत्र सहसवान के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खुखनिया जौजे के मजरा चतुरी नगला में दलित समाज की बस्ती के लोगों का रास्ता बंद करने वाले लोधी समाज के दबंग लोगों के विरुद्ध तहसील समाधान दिवस थाना समाधान दिवस आदि में शिकायती पत्र देने के बावजूद हल्का लेखपाल व ग्राम प्रधान तथा दबंग लोगों के साथ सांठ-गांठ के चलते रास्ता को नहीं खुलवाया गया|इसके विपरीत हल्का लेखपाल ने शिकायती पत्रों का निस्तारण में रास्ता खुलवाने की झूठी मिथ्या रिपोर्ट भेज दी।
डीएनटी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार ने जनपद बदायूं के अपने संगठन के सभी पदाधिकारी के साथ वाल्मीकि समाज के लोगों के की समस्या का निस्तारण कराने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन पत्र जिला अधिकारी की गैर-मौजूदगी मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सौंपा।अपर जिला अधिकारी ने ज्ञापन को लेकर डीएनटी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार को पूरा आश्वासन देकर एसडीएम सहसवान से बात कर तत्काल बंद रास्ते को खुलवाने का आश्वासन दिया।रिपोर्ट-एस.पी सैनी


