अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे, ऐसा नहीं कहा तो पार्टी से निकाला – Laxman Singh

On: June 13, 2025 1:25 PM
Follow Us:
Laxman Singh
---Advertisement---

गुना,। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व सांसद Laxman Singh को कांग्रेस ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अपने निष्कासन के बाद उन्होंने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए हैं।

कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह इस्तीफा दें : Laxman Singh

गुना के एक निजी होटल में गुरुवार को पत्रकार वार्ता में Laxman Singh ने कांग्रेस से अपने निष्कासन पर चुप्पी तोड़ी। पूर्व सांसद ने कहा, “कांग्रेस की तरफ से मुझे कहा गया था कि लिखकर दो कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। मेरे ऐसा नहीं करने पर मुझे निष्कासित कर दिया गया। कांग्रेस में वही रह सकता है, जो कहे कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। मैं ऐसा नहीं कर सकता।”

Laxman Singh ने कहा, “कश्मीर में आतंकवाद के लिए अब्दुल्ला परिवार जिम्मेदार है, लेकिन आतंकवादी घटनाओं के समय कांग्रेस के बयान राष्ट्रविरोधी लगते हैं। मैंने पहलगाम हमले के बाद कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं के बयानों और कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। संसद में सिर्फ सेना के बजट पर चर्चा हो सकती है, न कि रणनीति पर। कांग्रेस नेताओं द्वारा सेना पर सवाल उठाया जाना राष्ट्रविरोधी कृत्य है।”

उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे किस तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और कांग्रेस पार्टी को कौन चला रहा है, यह किसी से छुपा नहीं है।

Laxman Singh मल्लिकार्जुन खड़गे किस तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और कांग्रेस पार्टी को कौन चला रहा

अपने राजनीतिक भविष्य पर लक्ष्मण सिंह ने कहा, “वह फिलहाल किसी पार्टी में शामिल नहीं होंगे। प्रदेश में घूमकर अपने कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। नई पार्टी के गठन पर भी गंभीर विचार चल रहा है, जिसमें निर्णय कार्यकर्ताओं से मिलकर लिया जाएगा। हाईकमान जैसी कोई व्यवस्था नहीं होगी। कांग्रेस में अब कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जाती।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply