अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह इस्तीफा दें : Laxman Singh

On: May 19, 2025 12:22 PM
Follow Us:
Laxman Singh
---Advertisement---

इंदौर। Laxman Singh :  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान मीडिया के सामने पाकिस्तान पर भारतीय सेना की सटीक कार्रवाई की जानकारी देने वाली सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने आपत्तिजनक बयान दिया था। कांग्रेस के पूर्व सांसद Laxman Singh ने मंत्री के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।

भारतीय सेना पर गर्व, हम कंधे से कंधा मिलाकर सरकार के साथ : Deepender Singh Hooda

Laxman Singh ने कहा, “विजय शाह का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वह कर्नल कुरैशी और उनके परिवार को नहीं जानते हैं। वह ऐसे परिवार से संबंध रखती हैं जिन्होंने 1857 की लड़ाई में भाग लिया था। शाह को अपने बयान के लिए कर्नल कुरैशी से माफी मांगनी चाहिए और मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए।”

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि विजय शाह के पूर्वज ने भी रानी दुर्गावती के साथ देश के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्हें मंत्री पद से लगाव नहीं होना चाहिए। उनके बयान की देशभर में आलोचना हुई। मामले में कोर्ट को दखल देना पड़ा, लेकिन राज्य सरकार उनसे इस्तीफा नहीं ले पा रही है।

जगदीश देवड़ा के बयान पर लक्ष्मण सिंह ने कहा, वह इतने वरिष्ठ नेता हैं, इतने बड़े पद पर हैं, उनको पता होना चाहिए कि देश की सेना का मुखिया राष्ट्रपति होता है, प्रधानमंत्री नहीं। प्रधानमंत्री ने केवल बजट में सपोर्ट दिया है।

Laxman Singh विजय शाह के पूर्वज ने भी रानी दुर्गावती के साथ देश के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी 

पूर्व कांग्रेस सांसद ने कहा, “आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह जवाबी कार्रवाई की है, मैं उसकी सराहना की है।” लक्ष्मण सिंह ने पहलगाम आतंकवादी घटना को दुखद बताते हुए कहा कि पाकिस्तान को भारतीय सेना ने अच्छा जवाब दिया है। हम सेना और राष्ट्रपति के आभारी हैं। सेना राष्ट्रपति के ही अधीन होती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply