अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आध्यात्मिक परंपरा का एक जीवंत स्वरूप है शोभा यात्रा : Krishnananda

On: June 1, 2025 1:22 PM
Follow Us:
Krishnananda
---Advertisement---

भिवानी: Krishnananda : तपोभूमि परमहंस योगाश्रम धाम में श्री श्री 1008 स्वामी भास्करानंद परमहंस की पावन पुण्यस्मृति के उपलक्ष्य में साप्ताहिक 30वें वार्षिक महोत्सव का आगाज शनिवार को नाम संकीर्तन शोभा यात्रा से हुआ। यह आयोजन सद्गुरूदेव महाराज के आर्शीवाद से और Krishnananda महाराज के सान्निध्य में किया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत नाम संकीर्तन पद यात्रा, कवि सम्मेलन, रूद्र महायज्ञ, सत्संग-प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

राहुल गांधी पाकिस्तान से चुनाव लड़ेंगे तो भारी मतों से जीतेंगे : Acharya Pramod Krishnam

शोभायात्रा कृष्णा कॉलोनी चौक, जगदीश पुत्री पाठशाला व मालगोदाम रोड से होते हुए वापस आश्रम में संपन्न हुई। इस दौरान 350 से भी अधिक महिला व पुरूष श्रद्धालु मौजूद रहे। शोभा यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। Krishnananda महाराज ने कहा कि शोभा यात्रा भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का एक जीवंत और भक्ति-प्रधान स्वरूप है, जो जनमानस को धर्म, संस्कृति और आस्था से जोड़ने का काम करती है।

Krishnananda शोभा यात्रा जनमानस को धर्म, संस्कृति और आस्था से जोड़ने का काम करती है।

30वां वार्षिक महोत्सव के तहत आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम की कड़ी में 1 जून से 7 जून तक प्रतिदिन रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। एक जून से 3 जून तक नाम संकीर्तन का आयोजन होगा। 2 जून को परमपूज्य महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज सत्संग में प्रवचन देंगे। 4 से 6 जून तक सत्संग में स्वामी मदनमोहन अलंकार प्रवचन देंगे। 7 जून रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति व पूज्य सद्गुरुदेव के पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply