अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्रेमिका के कहने पर कलियुगी पति ने अपनी ही पत्नी को मार डाला..हत्यारे पति सहित तीन गिरफ्तार

On: August 2, 2024 10:46 AM
Follow Us:
Capture Copy
---Advertisement---

प्रेमिका के कहने पर कलियुगी पति ने अपनी ही पत्नी को मार डाला..हत्यारे पति सहित तीन गिरफ्तार

बदायूं।बिनावर के गांव वृंदावन में मीरा (25) की हत्या उसके पति ने ही की थी। उसके पति आकाश के अपने गांव की महिला पूजा से प्रेम संबंध थे। प्रेमिका के कहने पर ही आकाश ने पत्नी को मौत के घाट उतारा था। करीब सात-आठ माह पहले पूजा का पति भी अचानक गायब हो गया था। 15 दिन बाद गांव के पास ही एक शव मिला था। परिवार के लोगों ने कपड़े आदि से उसकी पहचान की थी, लेकिन पूजा ने पति का शव न होने की बात कहकर पुलिस को गुमराह कर दिया था।उसकी गुमशुदगी आज तक बिसौली थाने में दर्ज है।

हत्या से पहले पूजा ने आकाश से कहा था कि वह मीरा को रास्ते से हटा दे। तभी वह उसके साथ रहेगी। उसके बाद से ही आकाश ने षड्यंत्र रचना शुरू कर दिया था। आकाश 27 जुलाई को मीरा को मायके छोड़ गया था और दूसरी रात आकर अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। इसमें पुलिस ने आकाश, उसकी प्रेमिका व दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि 30 जुलाई की सुबह बिनावर थाना क्षेत्र के गांव वृंदावन में मीरा पुत्री अजुद्दी का शव पड़ा मिला था। उसकी एक साल पहले बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दिसौलीगंज निवासी आकाश उर्फ रोनी पुत्र शेर सिंह के साथ शादी हुई थी। वह शनिवार को मीरा को मायके छोड़कर गया था और फिर रविवार रात अपने दोस्त के साथ आया। मीरा को कॉल करके गांव के बाहर बुलाया और फिर उसकी हत्या कर भाग गया। दूसरे दिन उसका शव बरामद हुआ तो पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।

कार और मोबाइल छोड़कर भागा था आरोपी:-आकाश सोमवार को भी वृंदावन आया था, लेकिन वह अपनी कार और मोबाइल छोड़कर भाग गया था। तब से पुलिस उसको तलाश कर रही थी। बुधवार रात पुलिस ने ढकिया मंदिर के नजदीक से आकाश, उसके दोस्त रूपेंद्र और प्रेमिका पूजा को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें थाने लाकर जब पूछताछ की गई तो आकाश ने बताया कि उसका पूजा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।करीब सात-आठ माह पहले पूजा के पति बदन सिंह अचानक गायब हो गया तब आकाश ने उसकी काफी मदद की थी, जिससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं थीं। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे, लेकिन उन्हें मीरा का डर था कि वह कहीं हंगामा न कर दे। पूजा ने कहा था कि वह उसको रास्ते से हटा दे, तभी वह उसके साथ रह पाएगी। इससे आकाश उसकी बातों में आ गया। फिर योजना के तहत शनिवार को उसे मायके में छोड़ा और रविवार रात अपने दोस्त के साथ वृंदावन आकर उसकी हत्या कर दी।

ऐसे की थी मीरा की हत्या:-आकाश को डर था कि अगर वह मीरा की हत्या अपने घर या गांव में करेगा तो सीधे उसका नाम आएगा, जिससे उसने एक योजना बनाई कि वह उसको ससुराल में जाकर मारेगा और किसी को पता नहीं चलेगा। इससे वह शनिवार को उसे मायके में छोड़कर आया था। फिर वह रविवार रात करीब 10 बजे उसके गांव वृंदावन पहुंचा।

उसने मीरा को कॉल की और उसे चुपचाप गांव के बाहर आने को कहा, जिससे मीरा बिना बताए चुपचाप उठकर चली आई। हालांकि वह बच्चों को बता आई थी कि उनके फूफा बुला रहे हैं। जैसे ही मीरा उसके पास पहुंची कि उसने उसे खेत में ले जाकर धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। आकाश ने गला दबाया और उसके दोस्त रूपेंद्र ने उसका मुंह दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई।समर इंडिया..

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply