पटना। बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता Jeevesh Mishra ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान दुनिया भर में अलग-थलग पड़ गया है। एक-दो देशों को छोड़ दीजिए, तो जो पहले उनके साथ थे, वह आज उनका साथ छोड़ दिए हैं। यह भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत है।
वार्ता और विश्वासघात साथ नहीं, पीएम मोदी का स्पष्ट संदेश : Jeevesh Mishra
पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री Jeevesh Mishra ने कहा कि पाकिस्तान अर्थव्यवस्था के मामले में पिछड़ गया। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था के मामले में भारत को बड़ी सफलता मिली है। देश के सांसदों की टोली ने अभी कई देशों में जाकर भारत का पक्ष मजबूती से रखने का काम किया है। अब तो स्थिति यह है कि कनाडा भी भारत के शासनाध्यक्ष का स्वागत कर रहा है। दुनिया के अंदर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत ने हर मोर्चे पर खुद को मजबूत किया है।
उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के मामले में भी हम चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह देश के लिए गौरव का विषय है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने को लेकर राजद सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज की परिस्थिति में वे सामंती लोग हैं। लालू यादव ने अभी तक माफी नहीं मांगी है।
Jeevesh Mishra अर्थव्यवस्था के मामले में भी हम चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं
उन्होंने आगे कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब को देश देवता की तरह पूजता है। संविधान की व्यवस्था पर विश्वास रखने वाले भी बाबा साहेब के अपमानित होने से आहत महसूस कर रहे हैं। अभी भी समय है कि लालू यादव देश की जनता से माफी मांगे।

