नयी दिल्ली : उप राष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar सोमवार को राजस्थान की यात्रा पर रहेंगे और स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
बुधवार को Jagdeep Dhankhar पहुंच रहे नैनीताल, 3 दिन रूट रहेगा डायवर्ट
Jagdeep Dhankhar जयपुर में राजस्थान संविधान क्लब में आयोजित ‘स्नेह मिलन समारोह’ में शिरकत करेंगे
उप राष्ट्रपति सचिवालय ने रविवार को यहां बताया कि श्री धनखड़ 30 जून को राजस्थान की राजधानी जयपुर जायेंगे। यात्रा के दौरान वह जयपुर में राजस्थान संविधान क्लब में आयोजित ‘स्नेह मिलन समारोह’ में शिरकत करेंगे। समारोह का आयोजन राजस्थान प्रगतिशील मंच (पूर्व विधायक संघ) ने किया है।

