नई दिल्ली। Jagdambika Pal : ईरान-इजरायल में बढ़ रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति के साथ फोन पर बातचीत में शांति से मुद्दों को सुलझाने की अपील की है। उनकी इस बातचीत पर भाजपा सांसद Jagdambika Pal ने सोमवार को कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा कहा है कि युद्ध किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं है।
Jagdalpur में 8 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Jagdambika Pal ने सोमवार को ईरान-इजरायल के तनाव पर कहा कि पीएम मोदी चाहते हैं कि दोनों देशों में शांति बहाल हो। रूस-यूक्रेन संघर्ष के दौरान भी पीएम मोदी की पहल को दुनिया ने देखा है। उनके नेतृत्व में भारत की विदेश नीति लगातार गुटनिरपेक्षता और संतुलित कूटनीति के रास्ते पर रही है। जब से पीएम मोदी ने नेतृत्व संभाला है, उन्होंने दुनिया भर में शांति की सक्रिय रूप से वकालत की है। युद्ध कभी भी किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं हो सकता है, समाधान सिर्फ शांति से ही होगा।
Jagdambika Pal पीएम मोदी चाहते हैं कि ईरान-इजरायल में शांति बहाल हो
पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में दो लोगों की गिरफ्तारी पर जगदंबिका पाल ने कहा कि यह एनआईए के लिए एक बड़ी सफलता है। अब तक पहलगाम हमले में शामिल लोगों की पहचान के बारे में कोई सुराग नहीं था। अब यह पुष्टि हो गई है कि वे पाकिस्तानी थे, जिन्हें लश्कर-ए-तैयबा ने प्रशिक्षित किया था और भेजा था।
उनको पनाह देने वालों को एनआईए ने गिरफ्तार किया है। अगर आतंकी पाताल में भी छिपे होंगे तो वहां से खोज कर लाया जाएगा और सजा दिलाई जाएगी।

