अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

IND vs NZ ODI series : सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान

On: January 19, 2026 9:35 AM
Follow Us:
IND vs NZ ODI series
---Advertisement---

IND vs NZ ODI series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने 41 रनों से अपने नाम करते हुए सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया. इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड ने भारतीय सरजमीं पर वनडे सीरीज जीती है. इससे पहले वनडे सीरीज कभी भी भारतीय सरजमीं पर न्यूजीलैंड ने नहीं जीती थी. सीरीज गंवाने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया है.

क्या बोले शुभमन गिल?
हार के बाद शुभमन गिल ने विराट कोहली की तारीफ की, जिन्होंने इस मैच में शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने कहा “पहले मैच में 1-1 से बराबरी के बाद यहां आकर, जिस तरह से हमने खेला, उससे निराशा हुई. कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिन पर हमें विचार करने, चिंतन करने और बेहतर करने की जरूरत है. विराट भाई जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह निश्चित रूप से हमेशा एक सकारात्मक पहलू है. हर्षित ने इस सीरीज में नंबर 8 पर बल्लेबाजी की है, यह आसान नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने जिस तरह से जिम्मेदारी संभाली है और तेज गेंदबाजों ने इस सीरीज में जिस तरह की गेंदबाजी की है, वह काफी अच्छी रही है.”

41 रनों से हारी भारतीय टीम
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 50 ओवर में 337/8 रन बनाए थे. डेरिल मिचेल ने 137 रनों की पारी खेली, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 106 रनों का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 46 ओवर में 296 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से विराट कोहली ने 124 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि नितीश रेड्डी ने 57 गेंदों में 53 और हर्षित राणा ने 43 गेंदों में 52 रन बनाए. न्यूजीलैंड ने 41 रनों से मुकाबला जीतते हुए इतिहास रच दिया.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply