अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में बदमाशों ने दवा कारोबारी से दो लाख रुपये व दो मोबाइल लूटे

On: April 30, 2026 5:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में बदमाशों ने दवा कारोबारी से दो लाख रुपये व दो मोबाइल लूटे

बदायूं। कोतवाली क्षेत्र में कल मंगलवार रात दवा के थोक कारोबारी अंशुमान से दो लाख रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए गए। स्कूटी सवार दो बदमाशों ने घर की गली में उनकी बाइक को धक्का देकर वारदात को अंजाम दिया। यह घटना जिले में दस दिन के भीतर लूट की तीसरी वारदात है, जिसने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और सजगता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अंशुमान की मढ़ई चौक पर अंशु इंटरप्राइजेज के नाम से थोक दवा की दुकान है।मंगलवार रात करीब दस बजे वह अपनी दुकान बंद कर रोजाना की तरह घर लौट रहे थे। हुसैनी गली स्थित उनके आवास के करीब पहुंचते ही बदमाशों ने उनकी बाइक को स्कूटी से टक्कर मार दी।अंशुमान संतुलन खोकर सड़क पर गिर गए।इसी दौरान बदमाशों ने उनके पास मौजूद बैग छीन लिया और भाग गए। लूटे गए बैग में दवा बिक्री के दो लाख रुपये और दो कीमती मोबाइल फोन रखे थे। घटना के तुरंत बाद पीड़ित अंशुमान ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में टीमें गठित की हैं।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों का पता लगा रही पुलिस:-लूट की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। कोतवाल संजय सिंह ने व्यापारी अंशुमान से घटना के बारे में जानकारी ली।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।रात से ही पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने भूजल सप्ताह के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

बाइक सवार दो मनचलों ने स्कूटी से जा रही छात्रा का घर तक किया पीछा, रास्ते में फेंकी तेजाब भरी बोतल, बाल-बाल बची जान।

नसीरपुर टप्पा मलसईं गांव में हेपेटाइटिस-सी बीमारी फैलने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम 

Moradabad News Update : खत्म हुई तलाश, रामगंगा में डूबे 25 वर्षीय युवक का शव बरामद; 2 दिन से बिजली न होने पर नहाने गए थे 4 दोस्त

CM योगी ने शामली में जनसभा को किया संबोधित, कांवड़ यात्रा के दौरान धैर्य, अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने की दी नसीहत।

Leave a Reply