अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

(अवैध वसूली) जरीफनगर थाने के कंप्यूटर ऑपरेटर पर गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

On: September 13, 2026 2:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

(अवैध वसूली) जरीफनगर थाने के कंप्यूटर ऑपरेटर पर गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सीएससी संचालक व उसके साथी पर आवेदक को डराकर 4 हजार लेने का आरोप, कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद निलंबित

बदायूं।जरीफनगर थाना क्षेत्र में गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन से संबंधित गोपनीय जानकारी कथित रूप से सीएससी सेंटर संचालक तक पहुंचाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।मामले में थाना जरीफनगर पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार, हरीश बाबू उर्फ हीरा सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी ग्राम रामपुर टप्पा वैश्य, थाना जरीफनगर ने अपना फोन गुम/चोरी होने की शिकायत जरीफनगर क्षेत्र के सीएससी सेंटर से दर्ज कराई थी।आरोप है कि सीएससी संचालक प्रेमपाल उर्फ बन्टी पुत्र हरिओम निवासी ग्राम पड़रिया और उसके साथी रंजीत ने फोन मिलने की जानकारी देते हुए आवेदक से पैसों की मांग की।आरोप है कि बीते 4 सितंबर को प्रेमपाल और रंजीत ने आवेदक को डराया-धमकाया और उससे ₹4,000 रुपये ले लिए

पुलिस की गोपनीय जानकारी पहुंचाने का आरोप:-जांच में कथित तौर पर यह बात सामने आई कि जरीफनगर थाने में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद,गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन से संबंधित संक्षिप्त जानकारी प्रेमपाल और रंजीत को देता था।इसके बाद दोनों आरोपी कथित रूप से चोरी हुए मोबाइल फोन से जुड़े लोगों से संपर्क कर स्वयं को जरीफनगर थाना पुलिस का व्यक्ति बताते हुए पैसों की मांग करते थे।मामले को गंभीरता से लेते हुए आज 13 सितंबर को थाना जरीफनगर में मु0अ0सं0 258/2026 के तहत धारा 318(4), 308(2), 308(5),308(6), 351(3) एवं 61(2) बीएनएस में कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद समेत तीन लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।पुलिस के अनुसार मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।वहीं, कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply