अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

खेत में हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर गिरे,चपेट में आकर किसान की मौत,परिवार में मचा कोहराम..

On: June 18, 2025 3:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

खेत में हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर गिरे,चपेट में आकर किसान की मौत,परिवार में मचा कोहराम..

बदायूं।कुंवरगांव थाना क्षेत्र में खेत पर मक्का देखने गए किसान की हाईटेंशन लाइन के तार से करंट लगने से मौत हो गई।आसपास के लोगों ने जब देखा तो परिवार के लोगों को सूचना दी।रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।विधुत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है।

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हरीनगला निवासी किसान रामपाल यादव (65 वर्ष) बुधवार सुबह करीब नौ बजे खेत पर मक्का देखने गए थे।इस दौरान वह मक्का के भुंटे तोड़ने के लिए वह खेत में घुसे। वहां बारिश में हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटने की वजह से तार जमीन पर पड़े थे। इन तारों में वह उलझकर चिपक गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने परिवार को सूचना दी। जिसके बाद परिजन व गांव के तमाम लोग खेत पर पहुंच गए।मौके पर चीख-पुकार मच गई। उधर, पुलिस को भी किसी ने घटना की जानकारी दे दी।थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया।मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।परिजनों ने विधुत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।कहा कि खंभा टूटने की शिकायत करने के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे वह ठीक नहीं हो सका और किसान की जान ले ली।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply