अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Hemkund Sahib के कपाट 25 मई को खुलेंगे, बर्फ काटकर बनाया जा रहा पैदल मार्ग

On: May 6, 2025 8:02 PM
Follow Us:
Hemkund Sahib
---Advertisement---

चमोली । उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित Hemkund Sahib के कपाट इस वर्ष 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। समुद्र तल से 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस पवित्र स्थल तक पहुंचने वाले 6 किलोमीटर लंबे ‘गुरु आस्था पथ’ पर बर्फ की मोटी चादर और भारी हिमखंड पसरे हुए हैं।

Sri Hemkunt Sahib Ji:श्री हेमकुंट साहिब जी की पावन यात्रा का भव्य रूप से शुभारंभ

इन्हें हटाने के लिए भारतीय सेना की विशेष टुकड़ी और गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादार युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं।

Hemkund Sahib मैनेजमेंट ट्रस्ट के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि गुरु कृपा से यात्रा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। गोविंद घाट से लेकर गोविंद धाम और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा तक सभी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

सेवा सिंह ने बताया, “इस साल 25 मई को श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। यहां पर एक पुल डैमेज हुआ था, भगवान की कृपा से वह भी ठीक हो गया है और सभी गुरुद्वारों में तैयारियां चल रही हैं। नीचे से सामान पर्याप्त मात्रा में लाया जा रहा है।”

Hemkund Sahib सेना के जवान और ट्रस्ट के सेवादार पूरी निष्ठा के साथ बर्फ हटाने के काम में जुटे हुए 

उन्होंने बताया कि इस बार मौसम की विषम परिस्थितियों और लगातार हो रही बर्फबारी के बावजूद सेना के जवान और ट्रस्ट के सेवादार पूरी निष्ठा के साथ बर्फ हटाने के काम में जुटे हुए हैं। हेमकुंड साहिब परिसर से लेकर अटलाकोटी पैदल मार्ग तक का रास्ता साफ किया जा रहा है।

बता दें कि करीब 25 जवान और दर्जनों सेवादार बर्फ को काटकर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित मार्ग तैयार कर रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बर्फबारी के बीच भी जवान पूरे जोश के साथ काम में लगे हैं।

Hemkund Sahib की यात्रा हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आस्था का केंद्र होती है। इस बार की यात्रा भी पूरी सुरक्षा और सुविधा के साथ संपन्न कराने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!