अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

रफ्तार का कहर: ट्रक की टक्कर से टेंपो के उड़े परखच्चे, सब्जी विक्रेता की जान गई, दो जख्मी

On: June 25, 2026 10:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रफ्तार का कहर: ट्रक की टक्कर से टेंपो के उड़े परखच्चे, सब्जी विक्रेता की जान गई, दो जख्मी

अलापुर। बदायूं मंडी से सब्जी लेकर अलापुर की बाजार करने आ रहे कस्बा के सब्जी व्यापारियों के टेंपो को तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें तीन में एक सब्जी व्यापारी की मौत हो गई,दो का इलाज जारी है। टेंपो में चालक समेत कुल छह लोग थे।बाकी दो व्यापारी टेंपो में चालक के अगल-बगल बैठे थे।टेंपो चालक और उसके पास बैठे दोनों व्यापारी सकुशल हैं।घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। अलापुर के सब्जी व्यापारी बदायूं मंडी से टेंपो में सब्जी भरकर अलापुर की बाजार करने आ रहे थे। संजरपुर मोड़, कंचनपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो की छत पर सब्जियों के ऊपर बैठे अलापुर निवासी तीन व्यापारी सर्वेश (45) पुत्र ओमप्रकाश, उमेश (39) पुत्र सोनपाल और शिवम (40) पुत्र राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। टेंपो की सब्जियां सड़क पर बिखर गईं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान सर्वेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, टेंपो अलापुर थाना के गांव चितौरा निवासी प्रदीप चला रहा था।टेंपो में कुल पांच सब्जी विक्रेता थे। दो व्यापारी आशु (80) और अमन (40) चालक प्रदीप के अगल-बगल बैठे थे। ये तीनों ही इस दुर्घटना में बच गए।सूचना देने के करीब आधा घंटा विलंब से पहुंची पुलिस ने हालात गंभीर देखते हुए एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान सर्वेश की मौत हो गई। दो और घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।कस्बा अलापुर में जब इस घटना के बारे में पता लगा तो घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।जहां सर्वेश की मौत पर कोहराम मच गया।

मृतक के मौसेरे भाई अतर सिंह ने बताया कि सर्वेश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।इनके तीन बच्चों में एक बेटी और दो बेटे हैं, सभी नाबालिग हैं।इधर,सीओ दातागंज राहुल पांडेय ने बताया कि दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी   

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply