बदायूं में आंधी-बारिश का कहर: बदायूं में टेंपो पर गिरा पाकड़ का पेड़, युवती की मौत, युवक घायल
बदायूं में आज सोमवार की शाम आई आंधी-बारिश में शहर के गद्दी चौक पर पाकड़ का भारी भरकम पेड़ टेंपो पर गिर गया।हादसे में टेंपो में सवार युवती की मौत हो गई,जबकि एक युवक घायल हो गया।उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।रेड अलर्ट के बीच सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे एकाएक आंधी चली।इसके साथ बारिश शुरू हो गई।करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चली हवा में शहर के गद्दी चौक पर पाकड़ का भारी भरकम पेड़ जड़ सहित उखड़कर वहां से गुजर रहे टेंपो पर गिर गया।
अचानक टेंपो पर पेड़ गिरने से ट्रैफिक थम गया और लोग बचाव कार्य के लिए मौके पर दौड़ पड़े।पेड़ गिरने से टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कोतवाली क्षेत्र के जालंधरी सराय निवासी शबा अलीम 23 वर्ष पुत्री स्व.अहमद अलीम खान और उसहैत निवासी संतोष कुमार 40 वर्ष दब गए।

सूचना पर जिला अस्पताल इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार,सिविल लाइंस थाने की पुलिस पहुंच गई।इस दौरान युवती के परिजन भी वहां पहुंच गए।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के प्रयास शुरू किए तो परिजनों ने विरोध किया।इस दौरान नोकझोंक भी हुई थी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

