अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana news-तांत्रिक क्रियाएं कर शातिरों ने ठगे 1.40 करोड़; खून निकालकर देते थे ‘बलि’

On: April 10, 2026 2:12 PM
Follow Us:
Haryana news-
---Advertisement---

Haryana news-कैथल : कैथल जिले के गांव बु‌डा खेड़ा की एक कथित तांत्रिक महिला और उसके परिवार ने गांव सांघन के एक परिवार को ‘ओपरे-पराये’ का डर दिखाकर करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपए और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात हड़प लिए। आरोपियों ने तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर पीड़ितों के शरीर से खून निकालकर मंदिरों में चढ़ाया। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गांव सांघन निवासी अमनदीप ने पुलिस को बताया कि उसके पिता सुखबीर सिंह पिछले 2-3 साल से सिरदर्द और चक्कर आने से परेशान थे। कोई दवा काम नहीं कर रही थी। इसी बीच उन्हें पता चला कि गांव बुडा खेड़ा में सुमन पत्नी बलराज ‘पूछा’ देने का काम करती है। जब वे वहां पहुंचे तो सुमन ने कहा कि घर पर भारी जादू-टोना है जिसके लिए माता को बलि देनी होगी और भैरों नाथ का मंदिर बनवाना पड़ेगा।

आरोपी महिला उन्हें महाकाल उज्जैन, पटियाला, कुरुक्षेत्र और बगलामुखी जैसे विभिन्न मंदिरों में ले गई। वहां इंजैक्शन से उनके शरीर से खून निकाला और उसे बलि के रूप में चढ़ाया। आरोपियों ने सम्मोहन विधि का सहारा लेकर पीड़ितों से उनकी जमीन बिकवा दी, बैंक की एफ.डी. तुड़वाई और करीब 76 लाख नकद व 7 लाख रुपए ऑनलाइन हड़प लिए। इतना ही नहीं 32 तोले चांदी और 6 तोले सोने के जेवर भी मंदिर में चढ़ाने के नाम पर ले लिए गए।

अमनदीप ने बताया कि जब उन्होंने अन्य लोगों से बात की तो पता चला कि यह गिरोह करीब 100-150 लोगों से 3-4 करोड़ रुपए की ठगी कर चुका है। गांव के सरपंचों की मौजूदगी में कई बार पंचायतें भी हुईं जहां आरोपियों ने पैसे लौटाने का वादा किया लेकिन बाद में मुकर गए। पुलिस ने सुमन उर्फ शक्ति देवी, उसके पति बलराज, बेटे वंश और साथी संजीव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की बेनामी संपत्तियों की जांच करने और पीड़ितों का पैसा वापस दिलवाने की कार्रवाई में जुट गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply