Haridwar। भगवान शिव के प्रिय श्रावण मास के साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। उत्तर भारत की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा के लिए धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा तटों पर जल भरने के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। चहुंओर बम भोले और हर-हर महादेव का जयघोष हो रहा है।
Haridwar : स्वामी यशवीर महाराज आंदोलन पर अड़े, नरेश टिकैत को भी दिया जवाब
Haridwar करीब पांच करोड़ कांवड़ यात्रियों के आगमन का अनुमान है
रंग-बिरंगी कांवड़ और भक्ति गीतों पर थिरकते शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। प्रशासन का इस वर्ष करीब पांच करोड़ कांवड़ यात्रियों के आगमन का अनुमान है। सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा के लिए पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम ने दिन-रात जुटकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया है।

