अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haridwar : स्वामी यशवीर महाराज आंदोलन पर अड़े, नरेश टिकैत को भी दिया जवाब

On: July 4, 2025 8:20 PM
Follow Us:
Haridwar
---Advertisement---

हरिद्वार । Haridwar के नारसन बॉर्डर पर उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब कांवड़ यात्रा के दौरान ‘पहचान अभियान’ चलाने की घोषणा करने वाले स्वामी यशवीर महाराज को पुलिस ने हरिद्वार में एंट्री करने से रोक दिया। स्वामी यशवीर महाराज ने ‘अशुद्ध भोजन’ परोसने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा है।

Haridwar : छात्र-छात्राओं को पारितोषिक प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया!

शुक्रवार को वो ‘पहचान अभियान’ के साथ Haridwar के लिए निकले, लेकिन उन्हें उत्तराखंड पुलिस ने बॉर्डर पर रोक दिया। स्वामी यशवीर महाराज उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्ग पर पहले ही अपने अभियान में जुट चुके थे। इसी तरह उन्होंने Haridwar में अभियान की शुरुआत करने की घोषणा की। हालांकि जब स्वामी यशवीर हरिद्वार के लिए निकले तो रास्ते में नारसन पोस्ट चौकी पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया है। स्वामी यशवीर को उत्तराखंड में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

उत्तराखंड पुलिस के रवैये को लेकर स्वामी यशवीर महाराज और उनके समर्थकों में नाराजगी भी जताई। साथ ही स्वामी यशवीर महाराज ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका अभियान रुकने वाला नहीं है।

स्वामी यशवीर महाराज ने  कहा, “सनातन धर्म की रक्षा करना ही हमारी रणनीति है। सनातन धर्म के लोगों और कांवड़ियों को उनकी यात्रा में अशुद्ध भोजन न मिले, इसी को लेकर हमारा अभियान है। यही हमारी क्रांति का मार्ग है।”

उन्होंने कहा, “हम ‘थूक-मूत्र वाले गैंग’ के घोर विरोधी हैं। मैं घोषणा करता हूं कि इन षड्यंत्रों को अब नहीं चलने दिया जाएगा। अब हमारा आंदोलन चलता रहेगा। ‘थूक-मूत्र गैंग’ के खिलाफ हमारी क्रांति चलती रहेगी।” इस दौरान स्वामी यशवीर महाराज ने आईएएनएस से बात करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत को भी जवाब दिया।

Haridwar : सनातन धर्म के लोगों और कांवड़ियों को उनकी यात्रा में अशुद्ध भोजन न मिले, इसी को लेकर हमारा अभियान है

हाल ही में किसान नेता नरेश टिकैत ने कथित तौर पर कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे बजाने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने हिंदुओं के नाम पर मुस्लिमों के होटलों-ढाबों का भी समर्थन किया था। इस पर यशवीर महाराज ने कहा, “टिकैत का बयान हिंदू धर्म के मूल्यों को चोट पहुंचाने वाला है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प उत्तराखण्ड को वर्ष 2047 तक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाना

पौड़ी में बनेगी करीब 300 वाहनों की मल्टीलेवल पार्किंग, शहर की पार्किंग और यातायात समस्या कम होने की उम्मीद

आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 का समापन: गुंजी से माउंटेन टेरेन बाइकिंग रेस, गीता धामी ने दिखाई हरी झंडी

गैरसैंण में विधानसभा घेराव पर बवाल: UKD-कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन, मेहलचौरी पुल का गेट नदी में फेंका

गैरसैंण में विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शुरू: धामी सरकार पेश करेगी ₹7,400 करोड़ का अनुपूरक बजट

Uttarakhand news:महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में 15वीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता-2026 का आयोजन

Leave a Reply