Har Ghar Tiranga : सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू हुआ “हर घर तिरंगा” अभियान आज राष्ट्रगौरव, एकता और स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक बन चुका है। यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह 140 करोड़ देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की लौ को प्रज्वलित करने वाला एक विराट जनांदोलन है।
Har Ghar Tiranga : प्रदेशवासियों से अपील
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से खास अपील की है कि वे “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” महाअभियान से जुड़ें। उन्होंने कहा कि हर घर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और गर्व से तिरंगे के साथ सेल्फी लें। इस अभियान में हिस्सा लेकर देशभक्ति की भावना को और मजबूती दें।
Prime Minister Modi का तमिलनाडु के ऐतिहासिक चोलपुरम मंदिर में दौरा, स्थानीय लोग हुए भावुक
Har Ghar Tiranga : सेल्फी अपलोड करने का संदेश
सीएम धामी ने आगे कहा कि अभियान का हिस्सा बनकर अपनी सेल्फी http://harghartiranga.com पर अपलोड करें। इससे न केवल अपने परिवार और समाज में, बल्कि पूरे देश में देशभक्ति की भावना फैलाने में मदद मिलेगी। इस तरह हर नागरिक राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को प्रदर्शित कर सकता है।

