समर इंडिया हापुड़ : चारपाई पर बैठे कोई आम इंसान नहीं ये है
नवनियुक्त कलेक्टर साहब है जनपद हापुड़ के।
जिलाधिकारी का गांव मे चारपाई पर बैठकर किसानों की समस्या सुनना किसानों के लिए शुभ संदेश।
पिछले कई वर्षों से किसान गन्ना भुगतान एवं अन्य समस्याओं के लिए के लिए आवाज उठा रहे हैं
समय से गन्ना भुगतान न होना किसानों के साथ अन्याय।
जिस तरीके से जिलाधिकारी महोदय गांव गांव जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं इस रवैये से किसानों में एक उम्मीद की किरण जगी है किसान के साथ अब न्याय होगा।
जिलाधिकारी की कार्यशैली की जितनी भी सराहना की जाए उतनी ही कम है। चारों तरफ हो रही है डीएम साहब की चर्चा जनता कह रही है कि ऐसे डीएम साहब कभी नहीं आए ऐसा लगता है फरियादियों को अब दर दर भटकना नहीं पड़ेगा
अगर इस तरह जनता की समस्या सुनी जाएगी तो भ्रष्टाचार पूर्ण रूप से खत्म होगा। उनकी कार्य शैली से खुश होकर
जल्द भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल के द्वारा जिलाधिकारी महोदय का होगा सम्मान। यह जानकारी भारतीय किसान यूनियन के मेरठ मंडल अध्यक्ष जीते चौहान ने दी—
जीते चौहान-720000021
अध्यक्ष मेरठ मंडल
भारतीय किसान यूनियन टिकैत

