अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Gwalior में कोविड से निपटने की तैयारियां तेज

On: May 22, 2025 11:22 AM
Follow Us:
Gwalior
---Advertisement---

ग्वालियर। Gwalior के जी आर मेडिकल कॉलेज में कोविड से निपटने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कॉलेज प्रशासन ने वायरोलॉजिकल लैब को फिर से एक्टिव करते हुए कोविड टेस्ट की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विश्व कल्याण के लिए शक्ति आवश्यक, भारत का कर्तव्य धर्म सिखाना – Mohan Bhagwat

जीआरएमसी के डीन डॉ आरकेएस धाकड़ ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए मेडिकल स्टाफ पूरी तरह तैयार है। हमने पहले ही ऐसे हालातों से निपटने के लिए स्टाफ को ट्रेनिंग दी हुई है। फिलहाल शासन से किसी प्रकार की नई गाइडलाइन प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन एहतियात के तौर पर सभी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं। गाइडलाइन आने पर उसी अनुसार और कदम उठाए जाएंगे।’

डॉ धाकड़ ने कहा किहमारी लैब पूरी तरह तैयार है और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल परीक्षण की सुविधा उपलब्ध है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पिछली बार जैसी भयावह स्थिति फिर से न हो।’

1200 से अधिक ने गंवाई थी जान : Gwalior

गौरतलब है कि कोविड-19 की शुरुआत को अब लगभग पांच साल होने को है। Gwalior में अब तक 67880 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 1,231 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्ष 2021 के अप्रैल, मई और जून माह कोरोना के सबसे खतरनाक दौर के रूप में सामने आए थे।

फिलहाल Gwalior में सतर्कता बरती जा रही है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग आम जनता से अपील कर रहा है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और किसी भी लक्षण के दिखने पर तत्काल जांच करवाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply