अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Gold-rate-today-19-december-2025-सोने-चांदी की कीमत में आज हो गया ये बदलाव

On: December 19, 2025 8:22 PM
Follow Us:
Gold-rate-today-19-december-2025
---Advertisement---

Gold-rate-today-19-december-2025- अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमतों में ताजा बिकवाली के दबाव से गिरावट दर्ज की गई। चांदी ₹3,500 प्रति किलोग्राम टूटकर ₹2,04,100 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। यह गिरावट एक दिन पहले के रिकॉर्ड स्तर से आई है। गुरुवार को चांदी में ₹1,800 की जोरदार तेजी देखी गई थी, जिससे यह ₹2,07,600 प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। चांदी इस साल जनवरी से अबतक करीब 129 प्रतिशत मजबूत हो चुका है।

सोन का भाव आज कितना बदला?
वहीं, स्थानीय बाजार में सोने की कीमतें लगभग स्थिर रहीं। शुक्रवार को सोना (सभी करों सहित) ₹1,36,515 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा, जबकि गुरुवार का बंद भाव ₹1,36,500 प्रति 10 ग्राम था।अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने (स्पॉट गोल्ड) की कीमत 10.09 डॉलर यानी 0.23 प्रतिशत गिरकर 4,322.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इसके उलट, वैश्विक हाजिर चांदी (स्पॉट सिल्वर) में 0.56 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और यह 65.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। यह उतार-चढ़ाव वैश्विक आर्थिक संकेतों, निवेशकों की मुनाफावसूली और औद्योगिक मांग से प्रभावित है। निवेशक आगे की दिशा के लिए अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर नजर रखें।

सोना वायदा कीमतों में दूसरे दिन गिरावट
कमजोर वैश्विक संकेतों और लगातार दूसरे दिन कारोबारियों की मुनाफावसूली के दबाव में शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध का भाव ₹783 यानी 0.58 प्रतिशत टूटकर ₹1,33,738 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान उक्त अनुबंध में कुल 15,457 लॉट का कारोबार दर्ज किया गया, जो बाजार में सक्रियता को दर्शाता है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने में नरमी और निवेशकों द्वारा मुनाफा वसूली किए जाने से घरेलू वायदा बाजार पर दबाव बना रहा।

चांदी के वायदा भाव में आज की हलचल
चांदी के वायदा भाव में मिले-जुले रुझान दिखे। सुबह के कारोबार में चांदी निचले स्तर पर खुली, लेकिन बाद में इसमें तेजी आई। मार्च 2026 वाले अनुबंध की कीमत 1,628 रुपये, यानी 0.8 प्रतिशत बढ़कर 2,05,193 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इसमें 13,157 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!