अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शादी की सूचना पर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका…किया हंगामा, दिल्ली ले जाने पर अड़ी

On: December 18, 2025 2:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शादी की सूचना पर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका…किया हंगामा, दिल्ली ले जाने पर अड़ी

बदायूं जिले का रहने वाला युवक दिल्ली में विधवा के मकान में रहता है।उसके विधवा से प्रेम संबंध हो गए।इस बीच युवक अपने घर आ गया।प्रेमी की शादी होने की भनक मिलते ही विधवा उसके घर पहुंच गई और उसे अपने साथ दिल्ली ले जाने पर अड़ गई।

बदायूं उसहैत में प्रेमी की शादी होने की भनक लगते ही प्रेमिका उसके घर पहुंच गई और हंगामा कर दिया।सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और दोनों को थाने ले आई।प्रेमिका अपने प्रेमी को दिल्ली साथ ले जाने की जिद पर अड़ गई।पुलिस ने महिला को वन स्टॉप सेंटर भेजा है।वहीं आरोपी को हिरासत में लिया है।पुलिस ने कहा कि शिकायती पत्र मिलने पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मुस्लिम युवक दस साल से दिल्ली में कपड़ा फैक्टरी में काम कर रहा है।वह वहां एक विधवा के मकान में किराये पर रहता है।इस दौरान उसके विधवा महिला से प्रेम संबंध हो गए।उसके एक बेटा भी है।कुछ दिन पहले युवक अपने गांव जाने की बात कहकर चला आया। यहां परिवार के लोग उसकी शादी की तैयारी करने लगे।

दो समुदाय से जुड़ा है मामला:-यह बात महिला को पता लगी तो बुधवार को वह प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के शादी करने की बात सुनकर उसने हंगामा कर दिया।गांव में आसपास के तमाम लोग आ गए। किसी ने थाना पुलिस समेत हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को सूचना दे दी।मामला हिदू-मुस्लिम होने की वजह से पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।दोनों को थाने ले आई। पुलिस ने महिला से शिकायती पत्र देने को कहा तो उसने मना कर दिया। उसका कहना था कि वह कार्रवाई नहीं चाहती। वह तो उसे दिल्ली ले जाना चाहती है।उधर आरोपी जाने को तैयार नहीं है।पुलिस ने महिला को वन स्टाप सेंटर भेजा है।वहीं आरोपी से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह का कहना है।कि महिला ने शिकायती पत्र नहीं दिया है।हिंदू संगठनों ने भी कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है।ऐसे में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply