गंगा एक्सप्रेसवे पर लगातार रहेगी पुलिस की नजर: एसएसपी
बदायूं| एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे को प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल किया जा रहा है।जिले से होकर गुजर रहे करीब 92 किलोमीटर लंबे हिस्से पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की है।एक्सप्रेसवे पर अब कुल नौ पुलिस वाहन लगातार गश्त करेंगे।इनमें छह नई पीआरवी गाड़ियां शामिल हैं,जबकि तीन वाहन यूपीडा की ओर से पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं।ये सभी वाहन 24 घंटे एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग करते हुए संदिग्ध गतिविधियों, सड़क हादसों और अन्य घटनाओं पर नजर रखेंगे।अधिकारियों के अनुसार एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।ऐसे में लगातार पुलिस गश्त से दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के साथ राहत एवं बचाव कार्य भी तेजी से किए जा सकेंगे।
एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग व्यवस्था शुरू होने से वाहन चालकों को तत्काल सहायता उपलब्ध होगी।दुर्घटना या खराब वाहन जैसी स्थिति में भी पुलिस टीम तेजी से मौके पर पहुंचेगी।


