अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में चार साल की बच्ची से दरिंदगी,मेडिकल रिपोर्ट में हुई पुष्टि, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

On: June 27, 2026 2:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में चार साल की बच्ची से दरिंदगी,मेडिकल रिपोर्ट में हुई पुष्टि, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर सड़क पर ताजिया देखने के दौरान चार वर्षीय बच्ची को एक शख्स उठा ले गया। आरोपी ने बच्ची से दरिंदगी की। लापता होने के बाद करीब नौ घंटे के बाद बच्ची शुक्रवार तड़के पांच बजे मक्का के खेत में रोते मिली। शनिवार को आई मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है।आरोपी की तलाश में टीमें लगाई हैं।

अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी चार साल की नातिन के लापता होने की शिकायत अलापुर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की।शुक्रवार तड़के पांच बजे बच्ची गांव के बाहर मक्के खेत में रोते मिली। बच्ची के कपड़े खून से लथपथ थे।घटना की स्थिति देखते हुए पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग कराते हुए जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया था।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए थे साक्ष्य:-पुलिस अफसरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की आशंका को लेकर अपनी जांच शुरू की। अलापुर पुलिस, एसओजी और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य भी जुटाए।वहीं, देर रात एसएसपी ने कहा था कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद सही बात सामने आएगी।इधर,आज शनिवार को मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म होने की पृष्टि हो गई।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि बच्ची के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।दर्ज मामले में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ा दी गई है।आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें मौके पर जुटी हैं।बच्ची की काउंसलिंग कराने के साथ परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी  

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने भूजल सप्ताह के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

बाइक सवार दो मनचलों ने स्कूटी से जा रही छात्रा का घर तक किया पीछा, रास्ते में फेंकी तेजाब भरी बोतल, बाल-बाल बची जान।

नसीरपुर टप्पा मलसईं गांव में हेपेटाइटिस-सी बीमारी फैलने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम 

Moradabad News Update : खत्म हुई तलाश, रामगंगा में डूबे 25 वर्षीय युवक का शव बरामद; 2 दिन से बिजली न होने पर नहाने गए थे 4 दोस्त

CM योगी ने शामली में जनसभा को किया संबोधित, कांवड़ यात्रा के दौरान धैर्य, अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने की दी नसीहत।

Leave a Reply