नाबालिग के लापता होने पर हंगामा, चार लोग पकड़कर पुलिस को सौंपे
म्याऊं।उसावां थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में बुधवार को तनाव बढ़ गया।ग्रामीणों ने पशु लेकर जा रहे चार लोगों को पकड़ा और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
लड़की 16 अप्रैल को गांव सुनेसर के एक युवक के साथ चली गई थी।परिजनों ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।बुधवार को युवक के रिश्तेदार तड़प सिंह, बृजराज, अशोक और ब्रह्मसिंह तीन भैंस और एक पड़िया लेकर जा रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सूचना दी,जिसके बाद पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस अब तक उनकी बेटी को बरामद नहीं कर सकी है।उन्होंने हल्का इंचार्ज पर पैसे लेने और पीड़ित परिवार को धमकाने का भी आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि उनकी शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं।थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने चार दिन के भीतर आरोपी युवक की गिरफ्तारी का प्रयास करने की बात कही।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

