अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मिस बुंदेलखंड’ रह चुकीं रिमझिम मांझी अब भोजपुरी में मचाएंगी तहलका, जल्द आ रहा है नया सॉन्ग ‘नौनी नौनी’

On: July 2, 2026 7:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल)। मध्य प्रदेश के दतिया से निकलकर मायानगरी मुंबई में अपनी पहचान बना रहीं नवोदित एक्ट्रेस और मॉडल रिमझिम मांझी जल्द ही दर्शकों के लिए एक नया सरप्राइज लेकर आ रही हैं। उनका नया भोजपुरी गाना “नौनी नौनी” बहुत जल्द रिलीज होने वाला है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दतिया से बॉलीवुड तक का सुनहरा सफर अपने अब तक के सफर के बारे में बात करते हुए रिमझिम मांझी ने बताया कि उनका विजन और लक्ष्य हमेशा से स्पष्ट रहा है। साल 2024 उनके लिए बेहद खास रहा, जब उन्होंने अपनी प्रतिभा और खूबसूरती के दम पर ‘मिस बुंदेलखंड’ और ‘मिस पॉपुलर’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। इस कामयाबी ने उनके लिए मनोरंजन जगत के दरवाजे खोल दिए।

कई प्रोजेक्ट्स पर चल रहा है काम रिमझिम सिर्फ एक भाषा या इंडस्ट्री तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वह अब तक कई बॉलीवुड, बुंदेली और भोजपुरी म्यूजिक एल्बम में अपनी अदाओं का जलवा बिखेर चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने कई बेहतरीन शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया है और अपने अभिनय की छाप छोड़ी है।

भोजपुरी दर्शकों को ‘नौनी नौनी’ का इंतजार आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित रिमझिम ने बताया कि वर्तमान में उनके कई नए प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है। इसी कड़ी में उनका अपकमिंग भोजपुरी म्यूजिक वीडियो “नौनी नौनी” बनकर तैयार है और बहुत जल्द दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि उनका यह नया अंदाज यूपी-बिहार के साथ-साथ पूरे देश के दर्शकों को खूब पसंद आएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply