अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Fisherman’s Day के अवसर पर वीर शिरोमणि माधोसिंह भण्डारी किसान भवन, देहरादून में मत्स्य पालक दिवस का आयोजन

On: July 11, 2024 7:34 PM
Follow Us:
Fisherman's Day के अवसर पर वीर शिरोमणि माधोसिंह भण्डारी किसान भवन, देहरादून में मत्स्य पालक दिवस का आयोजन
---Advertisement---
Fisherman’s Day  के अवसर पर वीर शिरोमणि माधोसिंह भण्डारी किसान भवन, देहरादून में मत्स्य पालक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री उत्तम दत्ता उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य मत्स्य पालक विकास अभिकरण एवं विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त जनपदों से आये 100 से अधिक मत्स्य पालक एवं मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

Fisherman’s Day कार्यक्रम के अन्तर्गत

उत्तम दत्ता द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मत्स्य पालन क्षेत्र हेतु पूर्ण की गयी 03 घोषणायें 1) मत्स्य पालकों हेतु कृषि की दरों पर विद्युत आपूर्ति की अनुमन्यता। 2) राज्य में मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का संचालन। 3) राज्य में मत्स्य मण्डी स्थापना की स्वीकृति, हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
इस दौरान देहरादून में कार्यरत मत्स्य पालक  ललित बिष्ट, श्रीमती पूनम सिंह, श्री सुभाष क्षेत्री, नेचर केयर फिश फार्म, बत्रार मत्स्य जीवी सहकारी समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा तथा जय शैलकुडिया देवता मत्स्य जीवी सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री दीवान सिंह को मत्स्य पालन क्षेत्र में किये गये

Fisherman’s Day उत्कृष्ट कार्यों हेतु पुरस्कार वितरण किया गया।

Fisherman’s Day कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदर्शनी में मछलियों के विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को विक्रय किये जाने हेतु बलियापानी मत्स्य जीवी सहकारी समिति, यू.के मछली वाला, उत्तराफिश तथा मीट सेयस द्वारा अपने अपने स्टॉल लगाये गये, जिसमें जनमानस द्वारा मछलियों के व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
इस अवसर पर सुश्री रवनीत चीमा, अपर सचिव मत्स्य, श्री राजेन्द्र कुमार भट्ट, संयुक्त सचिव मत्स्य, विभागीय उप निदेशक श्री अनिल कुमार, श्री प्रमोद कुमार शुक्ला, श्रीमती अल्पना हल्दिया एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply