अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड Faheem Khan के घर चला बुलडोजर, सुबह ही प्रशासन ने लिया ऐक्शन

On: March 25, 2025 7:33 AM
Follow Us:
Faheem Khan
---Advertisement---

नागपुर : नागपुर में बीते सप्ताह दंगे भड़क गए थे। इस हिंसा का मास्टरमाइंड Faheem Khan नाम का शख्स था, जिसके घर पर आज बुलडोजर चला है। इसमें एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए और करीब इतने ही नागरिक जख्मी हो गए थे। इस घटना में बड़ी संख्या में गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था, जबकि दुकानों में भी आग लगाई गई और तोड़फोड़ की गई थी।

कौन है नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड Faheem Khan? पुलिस के हत्थे चढ़ा; 21 तक रिमांड

पुलिस का कहना है कि इस हिंसा का मास्टरमाइंड Faheem Khan नाम का शख्स था, जिसके घर पर आज बुलडोजर चला है। नागपुर महानगरपालिका की टीम आज सुबह ही बुलडोजर लेकर फहीम खान के घर पर पहुंच गई। इस दौरान बड़े पैमाने पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।

बता दें Faheem Khan पेशे से बुर्का विक्रेता है। माना जा रहा है कि उसने कुछ वीडियो जारी किए थे और उत्तेजक बयान दिए थे, जिससे लोग भड़के और उन्होंने नागपुर शहर में उपद्रव काट दिया। Faheem Khan को पुलिस ने बीते मंगलवार को ही अरेस्ट कर लिया था और उसे अदालत में पेश किया गया था।

Faheem Khan 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया

नागपुर हिंसा को लेकर Faheem Khan समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया था। फहीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी नाम के दल का शहर प्रमुख रहा है। वह कई बार पुलिस को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करता रहा है। वह हिंदू पुलिस जैसी टिप्पणी करता रहा है।

प्रशासन ने फहीम खान के घर के उस हिस्से को ढहाया है, जो अतिक्रमण करके बना था और अवैध पाया गया। इसके अलावा अन्य हिस्से के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। नागपुर के महल इलाके में यह हिंसा हुई थी, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय भी स्थित है। आरएसएस का दफ्तर हिंसा वाले इलाके से थोड़ी ही दूर पर स्थित है।

वह 2024 के लोकसभा चुनाव में अल्पसंख्यक डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) के टिकट पर नागपुर सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था। चुनावी मैदान में उतरने के बाद से ही वह राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गया था और शहर में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि नागपुर हिंसा की साजिश पहले से ही रची गई थी। Faheem Khan ने कुछ कट्टरपंथी लोगों को इकट्ठा कर एक सुनियोजित तरीके से दंगा भड़काने का काम किया। बता दें कि औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया था। महाराष्ट्र के नागपुर के महाल में सोमवार रात दो गुटों के बीच विवाद के बाद हिंसा भड़क गई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply