मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र Fadnavis ने बुधवार को जलगांव जिले में रेल दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम को एक रेलगाड़ी में ‘आग की घटना’ के कारण दहशत में यात्री रेलगाड़ी से कूद गये। कुछ यात्री पास की पटरी पर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी रेलगाड़ी की चपेट में आ गये और इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्विट्जरलैंड के दावोस से एक वीडियो संदेश में Fadnavis ने कहा, ‘‘रेलगाड़ी में कुछ यात्रियों ने गलती से यह मान लिया कि रेलगाड़ी से धुआं निकल रहा है और वे कूद गए। दुर्भाग्य से, वे एक अन्य रेलगाड़ी की चपेट में आ गए। मैं इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा करता हूं। घायल यात्रियों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।’’
Devendra Fadnavis सरकार के फैसले पर भड़की एकनाथ शिंदे की शिवसेना, लगानी पड़ गई रोक
विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रेय कराले ने ‘बताया कि 12 शवों को जलगांव के निकटवर्ती सिविल अस्पताल ले जाया गया है, जबकि छह से सात यात्री घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री Fadnavis ने कहा, ‘‘हमारे मंत्री गिरीश महाजन दुर्घटना के पीड़ितों के बचाव और सहायता की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। मैंने वहां (जलगांव में) जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से बात की है।’’