अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

विस्पा और लायंस क्लब का निशुल्क Eye camp आयोजित

On: March 25, 2025 2:15 PM
Follow Us:
Eye camp
---Advertisement---

मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल) – Eye camp :24 मार्च 2025 को वेस्टर्न इंडियन फिल्म एवं टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन और लायंस क्लब ऑफ मिलेनियम संयुक्त प्रयास से एक निशुल्क  नेत्र शिविर का आयोजन मुंबई के अँधेरी वेस्ट में किया गया। शिविर का आयोजन माहेश्वरी भवन ओशिवारा के परिसर में किया गया,

EYE FLU:आईफ्लू का कहर एक हफ्ते के लिए सभी स्कूल करने पड़े बंद

जिसका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों को नेत्र रोगों से संबंधित चिकित्सकीय सहायता प्रदान करना था। इस Eye camp में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया। जिन मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन की आवश्यकता थी, उनका निशुल्क ऑपरेशन किया गया । शिविर में नेत्र परीक्षण के बाद ज़रूरतमंद लोगों को निशुल्क चश्मे एवं दवाइयाँ भी वितरित की गई।

यह Eye camp जरूरतमंद लोगों और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें प्रसिद्ध डॉ. प्रेम अग्रवाल, डॉ. प्रतीक अग्रवाल और डॉ. पूजा अग्रवाल अपनी टीम के साथ लोगों की आंखों की जांच करेंगे और जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा वितरित किये ।

साथ ही मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन भी किया गया । पश्चिमी भारत फिल्म एवं टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संग्राम शिर्के और लायंस क्लब ऑफ मिलेनियम के अध्यक्ष राजेंद्र झुनझुनवाला के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित यह 10वां चिकित्सा नेत्र शिविर था ।

Eye camp जरूरतमंद लोगों और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आयोजित किया

इस Eye camp पर वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की ओर से प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन पवन खेतान, महासचिव दिलीप दलवी, कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र मेहरा के साथ लायंस क्लब ऑफ मिलेनियम के सचिव आनंद अग्रवाल और कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल तथा वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के कार्यकारी समिति सदस्य महावीर जैन, अंजना शर्मा, सुभाष दुरगकर, रवि सिन्हा, अनीता नाइक, दिनेश आशीवाल, चांदनी गुप्ता, अनुराधा मेहता, हीराचंद दंड, राहुल सुगंध, अक्षय सिंह, प्रिया राठौड़, अमित चंद्रा और प्रचारक संजय भूषण पटियाला मौजूद थे।

फिल्म जगत के सभी सदस्यों यानी कलाकारों, तकनीशियनों और श्रमिकों ने इस निःशुल्क नेत्र शिविर में लगभग 500 लोगो ने लाभ उठाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply