भूमि का बैनामा कराए जाने के नाम पर दो लाख रुपये की मांगी रंगदारी
इंकार करने पर जान से मार देने के लिए तमंचे से किया फायर बाल-बाल बचा
पीड़ित ने थाना सिविल लाइंस में चार लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की प्रारंभ घायल को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा जिला चिकित्सालय
बदायूं।जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला आरिफपुर नवादा निवासी शरीफ हसन पुत्र फरीद हसन ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की बरेली बायपास रोड गौशाला के निकट उसका चाय का खोखा है जहां कई लोग खड़े थे की इसी बीच पप्पू सैफी पुत्र लाल मोहम्मद निवासी मोहल्ला कुबूलपुरा नसीम पुत्र हनीफ फरमान पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला रायपुर नवादा आस मोहम्मद पुत्र सिफार अली निवासी ग्राम आलमपुर थाना सिविल लाइंस ने उसे जाकर कहा कि तुमने आज भूमि का एक बैनामा कराया है।तुम्हें ₹100000 देने होंगे।
जब मैंने इंकार किया तो उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर मारपीट प्रारंभ कर दी तथा जान से मारने की नीयत से तमंचे से प्रहार कर दिया मैंने जैसे तैसे अपनी जान बचाई मेरे शोर मचाए जाने पर पहुंचे लोगों को देखकर हमलावर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।
पीड़ित शरीफ हसन के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 426 धारा 352,308/2,109, 351/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

