अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

17 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं अमर ज्योति कंपनी के निदेशक..

On: June 17, 2025 4:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

(बदायूं में करोड़ों की ठगी का मामला)

17 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं अमर ज्योति कंपनी के निदेशक..

बदायूं।शहर के जालंधरी सराय मुहल्ले में संचालित अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड के निदेशक शशिकांत मौर्य व सूर्यकांत मौर्य निवेशकों का करोड़ों रुपये हड़पकर 30 मई से भागे हैं। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस 17 दिनों में निदेशकों तक नहीं पहुंच सकी है।

शहर के जालंधरी सराय में करीब 22 साल पहले शशिकांत मौर्य ने अमर ज्योति यूनिवर्स के नाम से फाइनेंस कंपनी खोली थी। इसमें आरडी, एफडी के जरिए धन दोगुना करने का लालच दिया गया था। कंपनी निदेशक समेत उसके 25 नजदीकी व रिश्तेदार भी इसमें शामिल थे। जिले के करीब 15 हजार निवेशकों से करीब 200 करोड़ रुपये उन्होंने निवेश करवाया है।करीब चार सौ लोगों ने कंपनी के निदेशकों समेत एजेंटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।सदर कोतवाली पुलिस अब तक सात एजेंटों को जेल भेज चुकी है। जबकि निदेशक समेत उनके साथियों में से एक की भी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।

प्रयागराज में है बदायूं पुलिस का डेरा:-मुख्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की एक टीम प्रयागराज में डेरा जमाए हुए है।तीन दिन से लगातार पुलिस वहां उनकी तलाश में जुटी है।बताया जा रहा है कि आरोपी हाईकोर्ट गए हैं।17 जून को कोर्ट में तारीख होने की भी सूचना पुलिस को मिली थी।पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए सक्रिय है।

एसआईटी की टीम लगातार तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी बहुत दिनों तक भाग नहीं सकते। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच के आधार पर कोतवाली पुलिस व एसआईटी कार्रवाई कर रही है। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी

रिपोर्ट – राशिद अली अंसारी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply