अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जनता की सुनवाई में न हो देरी, तय समय में शिकायतें दूर करें अधिकारी : डीएम 

On: June 20, 2026 4:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जनता की सुनवाई में न हो देरी, तय समय में शिकायतें दूर करें अधिकारी : डीएम 

बदायूं 20 जून। जिलाधिकारी अवनीश राय ने आज शनिवार को तहसील बिसौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 34 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया शेष 32 के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है अधिकारी समस्त प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए उनका गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि शासन स्तर से भी संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में फीडबैक लिया जाता है।शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें, निस्तारण के समय की फोटोग्राफी भी कराई जाए तथा अगर नियमानुसार किसी शिकायत का निस्तारण नहीं किया जा सकता है तो शिकायतकर्ता को इस बात की जानकारी भी दी जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त कुल 34 शिकायतों में से 02 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 32 के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।प्राप्त शिकायती व प्रार्थना पत्रों में राजस्व विभाग की 08, पुलिस विभाग के 09, विकास विभाग की 02, समाज कल्याण विभाग की 01,विद्युत विभाग की 02 व अन्य विभागों से संबंधित कुल 12 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से विद्युत विभाग की 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,शेष 32 शिकायती पत्रों के निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply