इस्लामनगर में नाली के विवाद में बुजुर्ग को मारी गोली, पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बदायूं। नाली के विवाद में हुई कहासुनी के बाद बुजुर्ग को पिता-पुत्र ने गोली मार दी।गोली लगने से बुजुर्ग घायल हो गया,जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल की पत्नी की तहरीर पर पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।फिलहाल बुजुर्ग की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।इस्लामनगर मामला थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव का है।यहां के रहने वाले 60 वर्षीय दौली का गांव के ही रहने वाले उमेश से नाली को लेकर विवाद हो गया।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई।

उधर पुलिस ने घायल दौली की पत्नी शीला की तहरीर पर उमेश और उसके बेटे हृदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि घायल की पत्नी की तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मामले की जांच की जा रही है और घायल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

