अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नगर व देहात क्षेत्रों में भी ईद उल अजहा पर्व बड़े ही अकीदत व जोशो-खरोश के साथ मनाया गया।

On: June 17, 2024 7:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नगर व देहात क्षेत्रों में भी ईद उल अजहा पर्व बड़े ही अकीदत व जोशो-खरोश के साथ मनाया गया।

सहसवान। ईद उल अजहा पर्व नगर व देहात क्षेत्रों में बड़े ही अकीदत व जोशो-खरोश के साथ मनाया गया । नगर एवं देहात क्षेत्रों में अलग-अलग समय अनुसार ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा की गई नगर में सुबह 6:30 बजे पुरानी ईदगाह अहले हदीस में ईद उल अजहा की नमाज पैशे इमाम नईम अब्दुल्ला ने अदा कराई उसके बाद नगर में सबसे बड़ी ईदगाह मीरा साहब अली में ईद उल अजहा की नमाज 7:30 बजे पैशे इमाम ईदगाह सैय्यद रूवेद ने अता कराई मोहल्ला शाहबाजपुर जामा मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज 8:00 बजे पैशे इमाम कारी खलीक उर रहमान ने अता कराई बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज मैं हजारों की तादाद में नमाजी नमाज को पहुंचे और नमाज अता की तयशुदा समय के उपरांत 7:30 बजे ही नमाज अता की गई नमाज के बाद दुआ में कौम व मुल्क की सलामती के लिए हजारों हाथ एक साथ उठे।

नमाज संपन्न होने के बाद ईदगाह व मस्जिदों के पास पालिका अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने पहले ही साफ सफाई के सख्त निर्देश दिए थे कहीं भी किसी भी मस्जिद ईदगाह के पास गंदगी ना रहने पाए ओर से सुबह से ही साफ-सफाई पानी व्यवस्था व चुना डलवाया गया था। ईदगाह के मुख्य गेट के सामने नगर पालिका सौजन्य से एक स्थाई अतिथि कैंप भी लगाया गया जहां लोगों की बैठने की व्यवस्था की गयीं
नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने अपने-अपने जानवरों की कुर्बानी दी ओर एक दूसरे को ईद उलअजहा की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात अधिकारियों ने भी एक दूसरे को ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी इस मौके पर मौजूद रहे उप जिला मजिस्ट्रेट प्रेमपाल सिंह व पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ तैनात थे।रिपोर्ट- एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply