अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

डीएम ने जनपद वासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

On: January 25, 2025 6:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

डीएम ने जनपद वासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

बदायूँ| जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने जनपद वासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे संविधान को अपनाने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है।

उन्होंने कहा कि संविधान हमें मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने सभी जनपद वासियों से पूरी ईमानदारी व निष्ठा से देश हित में कार्य करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2025 को 76वां गणतंत्र दिवस और संविधान लागू होने के 75 साल पूरे होने का दिन है। भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था। इसी ने हमें एक समाजवादी, संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाया।उन्होंने कहा कि संविधान हमें मार्गदर्शन देता है, सभी के लिए समानता, न्याय और स्वतंत्रता को भी सुनिश्चित करता है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply