सोमवती अमावस्या पर डीएम-एसएसपी ने कछला घाट का लिया जायज़ा
बदायूँ।सोमवती अमावस्या पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कछला गंगा घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था,साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने,भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने तथा सभी आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने घाट क्षेत्र में तैनात सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 




