अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Delhi स्पेशल सेल ने वांटेड शूटर मोगली को किया गिरफ्तार, पैर में मारी गोली

On: November 13, 2024 11:51 AM
Follow Us:
delhi
---Advertisement---

Delhi पुलिस एक के बाद एक ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। स्पेशल सेल ने अब वांटेड शूटर मोगली को गिरफ्तार किया है। मोगली ने ही दिल्ली के नागलोई और अलीपुर मे फायरिंग की थी। मोगली और इसके साथियों ने 4 नवंबर को इन दोनों जगहों पर बिजनेसमैन के ठिकाने पर फायरिंग की थी। जानकारी के मुताबिक, भागने के वक्त मोगली ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके जवाब में हुई फायरिंग में मोगली के पैर में गोली लगी है।

Delhi News : फायरिंग की जांच स्पेशल सेल को दी गई

दिल्ली के दो इलाकों में हुई फायरिंग की जांच स्पेशल सेल को दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर एक शूटर की पहचान रामनिवास उर्फ ​​मोगली हुई थी। इसके बाद 13 नवंबर को स्पेशल सेल को विशेष सूचना मिली कि संबंधित गोलीबारी की घटनाओं में शामिल मोगली सुबह के समय पीएस शाहबाद डेयरी, जिला बाहरी उत्तर, दिल्ली के क्षेत्र में ग्राम खेड़ा नहर के पास आएगा। इसके बाद छापेमारी की गई और खेड़ा नहर के पास सड़क पर कर्मचारियों को तैनात किया गया।

Delhi News : ऐसे मोगली पर काबू पाया गया

मुखबिर द्वारा पहचाने जाने पर आरोपी मोगली को मोटरसाइकिल पर आते देखा गया। पुलिस ने सड़क जाम कर के उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अपनी बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक से फिसलकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और एक गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी जिससे आरोपी घायल हो गया। इसके बाद मोगली पर काबू पाया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।

Delhi News : शूटर मोगली के पास से हथियार भी बरामद

पुलिस ने जानकारी दी है कि वांटेड शूटर मोगली सिंगनल ऐप के जरिये USA यानी अमेरिका में बैठे मोंटी से लगातार बात कर रहा था। मोंटी गोगी गैंग से है और गैंग को USA से ऑपरेटर कर रहा है। पुलिस को शूटर मोगली के पास से कुछ हथियार भी बरामद हुए है। पुलिस को आरोपी के पास से एक सेमी ऑटोमैटिक .32 बोर पिस्टल, पूर्व में हुई गोलीबारी की घटनाओं में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल और एक चोरी की बाइक मिली है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!