अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Delhi BJP सरकार के सामने हैं अनेक मुश्किल काम

On: February 24, 2025 7:08 PM
Follow Us:
Delhi BJP
---Advertisement---

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र Delhi BJP के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है, जिसके सामने अनेक चुनौतियां हैं। चुनाव अभियान के दौरान Delhi BJP ने बहुत से चुनावी वायदे दे रखे हैं जिन्हें पूरा करना एक बहुत ही कठिन कार्य है, और विपक्ष बहुत ही सतर्क और मजबूत है। यह बात मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार, जिसने 20 फरवरी को आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाला, के पहले कैबिनेट फैसले और उस पर विपक्षी आप नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी की प्रतिक्रिया से ही स्पष्ट हो गयी।

 

अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनके मंत्रिमंडल ने अपनी पहली बैठक में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने और पहली दिल्ली विधानसभा में नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) की 14 लंबित रिपोर्टों को पेश करने का फैसला किया है। चुनाव प्रचार में महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने के वायदे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस पर कैबिनेट बैठक में चर्चा हुई थी, लेकिन पाया गया कि लाभ पाने के लिए महिलाओं की श्रेणी तय करने के लिए और अधिक चर्चा की आवश्यकता है।

Delhi BJP ने मेयर पर बाल दिवस निधि के दुरुपयोग का लगाया आरोप

 

चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं से बहुत सारे वायदे करके Delhi BJP सत्ता में आई

जिनमें से सबसे प्रमुख वायदा दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपये देने का था। दिये गये वायदों को पूरा करना मुश्किल ही नहीं, बल्कि बहुत ही मुश्किल है, जैसा कि सरकार के पहले कैबिनेट फैसले में झलकता है। आप नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने Delhi BJP सीएम रेखा गुप्ता की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर ‘वायदा तोड़ने’ का आरोप लगाया, जो आप नेतृत्व की सतर्कता को दर्शाता है। यह ध्यान देने योग्य है कि आप दिल्ली चुनाव में भाजपा से केवल 1.99 प्रतिशत वोटों के अंतर से हारी थी, 

इसलिए आप एक निराश पार्टी नहीं बन पाई है। हार ने उन्हें राजनीतिक रूप से अति सक्रिय बना दिया है, जो कैबिनेट के फैसले के तुरंत बाद आतिशी की त्वरित टिप्पणी में झलकता है। भाजपा ने दिल्ली के लोगों को ‘धोखा’ देने का मन बना लिया है, आतिशी ने आरोप लगाया।याद रहे कि हार के बाद आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा था, ‘हम विनम्रता के साथ जनादेश स्वीकार करते हैं…और उम्मीद करते हैं कि भाजपा दिल्ली के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।’

उन्होंने कहा कि आप एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभायेगी और दिल्ली के लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी। केजरीवाल ने अपने विधायकों से अपने निर्वाचन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने और भाजपा को उनके चुनावी वायदों के लिए जवाबदेह बनाने को कहा है, जैसे कि 8 मार्च तक दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देना, मुफ्त बिजली जारी रखना, गुणवत्तापूर्ण सरकारी स्कूलबनाये रखना और मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज।

आप सुनिश्चित करेगी कि Delhi BJP इन प्रतिबद्धताओं को पूरा करे

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी कहा है कि आप सुनिश्चित करेगी कि Delhi BJP इन प्रतिबद्धताओं को पूरा करे और आप शासन के दौरान पिछले 10 वर्षों में किये गये कार्यों को जारी रखे। नयी भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट समिति की बैठक के नतीजों पर आतिशी के तीखे हमले को इसी पृष्ठभूमि में देखा जाना चाहिए। शुक्रवार को Delhi BJP सीएम रेखा गुप्ता ने भी आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ‘कांग्रेस ने 15 साल और आप ने 13 साल राज किया। उन्होंने जो किया, उसे देखने के बजाय वे हमारे एक दिन पर सवाल कैसे उठा सकते हैं?…

 

हमने शपथ लेने के तुरंत बाद पहले दिन कैबिनेट मीटिंग की और हमने आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी, जिसे आप ने रोक रखा था। हमने पहले दिन दिल्ली के लोगों को 10 लाख रुपये का लाभ दिया।’ देश में केवल दो राज्य थे जिन्होंने पीएम-एबीवाई (आयुष्मान भारत योजना) को लागू करने से इनकार कर दिया था और उनमें से एक आप के नेतृत्व वाली दिल्ली थी,

 

इस आधार पर कि दिल्ली 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा सुविधा दे रही थी, जबकि पीएम-एबीवाई केवल 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दे रही थी। आयुष्मान भारत को मंजूरी देने वाली दिल्ली कैबिनेट के दो घटक होंगे – 5 लाख रुपये केंद्र द्वारा और 5 लाख रुपये दिल्ली द्वारा, यानी कुल 10 लाख रुपये। दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में सीएजी रिपोर्ट पेश किये जाने के मामले में सीएम रेखा गुप्ता ने आप पर हमला करते हुए कहा कि ‘उन्हें चिंता है कि जब सीएजी रिपोर्ट सदन में पेश की जायेगी, तो बहुत से लोगों के रिकॉर्ड उजागर हो जाएंगे।’

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!