अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Delhi Airport पर 100 करोड़ रुपये की कोकेन और गांजा जब्त, कस्टम विभाग की कार्रवाई

On: August 11, 2025 11:55 AM
Follow Us:
Delhi Airport
---Advertisement---

नई दिल्ली। Delhi Airport पर मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामले लगातार सामने आए हैं। इनमें एक मामले में गांजा तो दूसरे मामले में कोकेन की बड़ी खेप बरामद हुई है। दोनों मामले को जोड़ दें तो बरामद मादक पदार्थ की कुल कीमत करीब 100 करोड़ से भी अधिक है। दोनों मामले में जांच में कस्टम विभाग जुटा है।

Delhi airport पर 1 रनवे को अस्थाई रूप से बंद करने की तैयारी, उड़ानों पर पड़ेगा न्यूनतम असर

 

 

Delhi Airport :सुनहरे रंग के डिब्बे में चाकलेट नहीं मिली सफेद कोकेन

छह अगस्त को दोहा से आइ इंडिगो की उड़ान 6ई 1346 से एक यात्री उतरा। टर्मिनल 3 पर जब यात्री उतरा तो उसके पास एक हरे रंग का हैंडबैग था। सीमा शुल्क अधिकारियों ने संदेह के आधार पर यात्री को ग्रीन चैनल पर रोका और उनके सामान की एक्स-रे जांच की।

जांच के दौरान हरे रंग के हैंडबैग में रखे फेरेरो रोशर चाकलेट के आठ सुनहरे डिब्बों में 5469.5 ग्राम सफेद रंग का मादक पदार्थ पाया गया। प्रारंभिक डायग्नोस्टिक परीक्षण में यह पदार्थ कोकेन पाया गया। कस्टम अधिकारियों ने जब्त किए गए पदार्थ का अनुमानित मूल्य लगभग 82.04 करोड़ रुपये है।

19.86 करोड़ रुपये की गांजा बरामद
कोकेन बरामदगी से पूर्व दो अगस्त को बैंकाक से Delhi Airport पहुंची एअर इंडिया की उड़ान संख्या 2333 से टर्मिनल-3 पर पहुंचे एक भारतीय यात्री के खिलाफ प्रोफाइलिंग के आधार पर कार्रवाई की गई। यात्री को ग्रीन चैनल पर रोका गया और उसके सामान की एक्स-रे जांच के साथ-साथ व्यक्तिगत तलाशी ली गई।

जांच के दौरान, यात्री के ट्राली बैग में 20 सफेद और काले रंग की पालिथीन पाउच में हरे रंग का मादक पदार्थ मिला, जो संदिग्ध रूप से गांजा प्रतीत हुआ। इसका वजन करीब 20 किलो पाया गया। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 19.86 करोड़ रुपये आंकी गई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply