साइबर ठगी की शिकार महिला को साइबर क्राइम पुलिस ने वापस कराए 1.29 लाख रुपये..
बदायूं। साइबर क्राइम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला के साथ हुई 1.40 लाख रुपये की साइबर ठगी में से 1.29 लाख रुपये की धनराशि पीड़िता को वापस कराई है। इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।

ग्राम सोरहा थाना उघैती निवासी विनीता पत्नी सुरेश के साथ 17 फरवरी 2025 को ऑनलाइन ठगी कर 1.40 लाख रुपये उड़ाए गए थे। पीड़िता ने तत्काल साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन व उनकी टीम ने जांच शुरू की। पुलिस की सक्रियता से साइबर अपराधियों ने ठगे गए 1.40 लाख रुपये में से 1.29 लाख रुपये वापस करवा दिया। नियमानुसार यह धनराशि पीड़िता के खाते में स्थानांतरित करा दी गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह लगातार साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए साइबर थाना टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)
Related