इस्लामनगर में बदमाश बेखौफ, पुलिस चौकसी पर उठे सवाल
एक ही रात में पांच घरों में हुई लूट की वारदातों ने जिले की कानून व्यवस्था की पोल खोली दी
कच्छा-बनियान धारी बदमाश बेखौफ होकर घरों में घुसे, परिवारों को पीटा,महिलाओं तक को नहीं छोड़ा और वारदात के बाद लोगों को बंधक बनाकर फरार हो गए।लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद बदमाशों का सुराग न लगने से पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।जिले में पहले हुई कई लूट और की घटनाओं का खुलासा अब तक नहीं हो सका है,जबकि बदमाश लगातार नई वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।इस्लामनगर कस्बे में बदमाश ट्रैक्टर-ट्रॉली के सहारे निज़ाकत के घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे और मुख्य गेट खोलकर अपने साथियों को बुला लिया।इसके बाद घर में जमकर लूटपाट की गई। विरोध करने पर निज़ाकत,उनकी पत्नी मिस्कीन, बेटी नाजिश,बेटे इस्तेकर की पत्नी फिजा,भाई रिफाकत की पत्नी शबनम और भतीजे अल्तमस को बेरहमी से पीटा गया।बदमाश वारदात के बाद परिवार को बंधक बनाकर आराम से फरार हो गए।

वारदात के बाद पुलिस की टीमें सक्रिय:-डकैती की वारदात के बाद पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं।घटना के खुलासे और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।सर्विलांस और एसओजी टीम को भी लगाया गया है,जो लगातार बदमाशों के सुराग जुटाने में लगी हुई हैं।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
घटनास्थल पर बीयर की मिली खाली कैन:-घर से थोड़ी दूरी पर पी गई थी बीयर। कच्छा-बनियान धारी बदमाशों ने इस्लामनगर इलाके में लूटपाट की वारदात के दौरान बेखौफ अंदाज अपनाया।वारदात वाले घर से थोड़ी दूरी पर बीयर पी गई थी, जहां बीयर की खाली कैन भी मिली है।इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले वहीं बैठकर बीयर पी और उसके बाद डकैती की वारदात को अंजाम दिया।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में आक्रोश है।पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

