रांची। चुनाव आयोग पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से लगाए गए आरोप पर झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता CP Singh ने शुक्रवार को कहा कि वह बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं, बंगाल में मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर हिन्दुओं पर अत्याचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जो सूचनाएं चुनाव आयोग मांगेगा वह देनी होगी।
भीख मांगना पाकिस्तान का काम, सिंधु जल संधि पर पीएम मोदी नहीं करेंगे रहमः CP Singh
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि वह भाजपा के इशारे पर वोटर लिस्ट में विशेष संशोधन कर एनआरसी को पिछले दरवाजे से लागू करने की कोशिश कर रहा है।
CP Singh ने कहा कि चुनाव आयोग देश की एक संवैधानिक संस्था है। पूरे देश में उनकी निगरानी में चुनाव कराए जाते हैं। ममता बनर्जी जब चुनाव जीतती हैं तो चुनाव आयोग ठीक रहता है। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि चुनाव आयोग जो भी सूचना मांगेगा वह सूचना तो देनी ही पड़ेगी।”
CP Singh ने कहा कि ममता बनर्जी के मन में कहीं न कहीं डर दिखाई पड़ रहा है। इसलिए, वह चुनाव आयोग पर आरोप लगा रही हैं। इससे उन्हें बचना चाहिए। बंगाल के अंदर मुस्लिम तुष्टिकरण के दम पर वह पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं। लेकिन, उन्हें मालूम होना चाहिए कि हिंदुस्तान में बांग्लादेश नहीं बन सकता।
CP Singh ममता बनर्जी के मन में कहीं न कहीं डर दिखाई पड़ रहा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में दत्तात्रेय होसबोले ने इस बात पर जोर दिया कि संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों की समीक्षा की जाए। उनके इस बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाह की भूमिका निभाते हुए और सत्ता में बने रहने के लिए आपातकाल लगाया। इसके बाद संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ किया।

