अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

देशभर में Corona के मामलों ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 4 की मौत, धारा 163 लागू

On: June 7, 2025 2:25 PM
Follow Us:
Corona
---Advertisement---

नई दिल्ली- देशभर में Corona की बढ़ती रफ्तार ने खतरे की घंटी बजा दी है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5 हजार पार कर गई है। दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में कोरोना कोरोना वायरस लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। पिछले 24 घंटे में 32 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र में Corona के 98 नए केस सामने आए, 597 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी

जिले में कुल मरीजों की संख्या 190 हो गई है। Corona की रफ्तार को देखते हुए जिले में धारा-163 लगाई गई है, जो कि 7 जून से 9 जून तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन नहीं हो सकेगा। किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा। बिना अनुमति के 5 या उससे अधिक लोग एक साथ एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकते हैं।

Corona सक्रिय मामलों की संख्या 5 हजार के पार हो गई है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में Corona सक्रिय मामलों की संख्या 5 हजार के पार हो गई है। इसमें केरल सबसे अधिक प्रभावित है। इसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और फिर दिल्ली है। बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड-19 के लिए सुविधा-स्तर की तैयारियों की जांच के लिए मॉक ड्रिल की जा रही है।

सभी राज्यों को ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता तय करने का निर्देश दिया गया है। पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत भी हुई है। ज्यादातर मामलों में संक्रमितों का घर पर ही इलाज चल रहा है। इस साल जनवरी से अब तक कुल 55 मौतें हो चुकी हैं।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मास्क लगाएं, सामाजिक दूरी बनाए रखें और समय-समय पर हाथ धोने जैसे नियमों का पालन करें। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने कोविड टेस्टिंग और वैक्सीनेशन बढ़ाने पर भी जोर दिया है। ताकि स्थिति को कंट्रोल किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया है। अब प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जांच की व्यवस्था की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!