सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नहीं है संसाधन
आग बुझाने के संसाधन न होने से दुर्घटनाओं का बना रहता है भय
सहसवान (बदायूं) लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग हादसे के बाद कुंभकरण नीद से जागा प्रशासन सरकारी भवन कोचिंग सेंटर प्राइवेट एवं निजी स्वास्थ्य केदो के अलावा जहां भारी तादाद में लोगों की आवाजाही रहती है उन स्थानों को चिन्हित कर आग दुर्घटनाओं को रोकने के संसाधनों की जांच की जा रही है साथ ही साथ मॉकड्रिल कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को आज दुर्घटना के समय जागरूक करने का अभियान भी चलाया जा रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में भी जहां भारी तादाद में लोगों की आवाजाही रहती है वहां भी आग बुझाने के साधन न होने से लोगों में किसी बड़ी हादसे की संभावना बनी हुई है।
बताया जाता है की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में (जच्चा बच्चा केंद्र को छोड़कर) विषम परिस्थितियों में लगी आग हादसे को रोकने के लिए आग बुझाने के संसाधन नहीं लगे हैं जिसके कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कभी भी अगर अग्निकांड की घटना होती है इस जवाब दे ही से जिम्मेदार अफसर बच नहीं सकते।
जानकार सूत्रों का कहना है की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में दो चार आग बुझाने के सिलेंडर रखे हुए हैं वह भी स्टोर रूम के अंदर हैं।जबकि नियम के मुताबिक आग बुझाने की सिलेंडर प्रत्येक कक्ष में रखे जाने चाहिए जिससे विषम परिस्थितियों में लगी आग को तत्काल बुझाया जा सके।
क्षेत्रवासियों ने शानदार स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में पर्याप्त मात्रा में तत्काल आग बुझाने के संयंत्र लगवाए जाने की मांग की है जिससे विषम परिस्थितियों में लगी आग पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सके।इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया संपर्क नहीं हो सका।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

