अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Yogi की दो टूक, ‘ जो हमेशा VIP कल्चर में रहे हैं, वो कुंभ को लेकर नकारात्मकता फैला रहे’

On: February 11, 2025 2:19 PM
Follow Us:
CM Yogi
---Advertisement---

लखनऊ : महाकुंभ को लेकर CM Yogi आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। महाकुंभ से जुड़े कुछ नकारात्मक विचारों और सवालों पर तीखा विरोध करते हुए सीएम योगी ने कहा कि ये वे ही लोग हैं जो हमेशा VIP कल्चर में रहे हैं।

CM Yogi ने संगम में हुई भगदड़ पर अधिकारियों से की चर्चा

 

 

 

 

 

 

CM Yogi  29 दिनों में महाकुंभ में 45 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया

 

उन्होंने बताया कि पिछले 29 दिनों में महाकुंभ में 45 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया है, जबकि कुछ लोग झूठी खबरें फैला रहे हैं और सनातन धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना लगाते हुए उन्हें “संकीर्ण सोच” का आरोप लगाया। मौर्य ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “श्री अखिलेश यादव जी, महाकुंभ को लेकर अनर्गल प्रलाप बंद कीजिए! संपूर्ण देश से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं। सरकार और भाजपा कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के संकल्प के साथ दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं। आपकी राजनीति आस्था और व्यवस्थाओं को नीचा दिखाने तक ही सीमित रह गई है। महाकुंभ भारतीय संस्कृति का गौरव है, और इस पर सवाल उठाकर आप अपनी संकीर्ण सोच ही दर्शा रहे हैं!” देश और दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का आगमन महाकुंभ में जारी है। देशभर के कई फिल्मी सितारे और बड़े राजनेता इस संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक मेले की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। सोमवार को शाम 6 बजे तक 1.10 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं, जबकि कुल स्नानार्थियों की संख्या 40 करोड़ के पार जा चुकी है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!