अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हरियाणा, महाराष्ट्र के बाद दिल्ली पहुंची ‘जलेबी’, CM Saini बोले, ‘पीएम मोदी जो कहते हैं वह करते हैं’

On: February 10, 2025 1:39 PM
Follow Us:
CM Saini
---Advertisement---

नई दिल्ली : हरियाणा के CM Saini ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न जलेबी बांट कर मनाया। फिर दावा किया कि लोग इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर जाना भूलेंगे और यमुना किनारे घूमने जाएंगे क्योंकि, यह मोदी की गारंटी है। पीएम मोदी ने कहा है कि यमुना साफ होगी तो मतलब साफ होगी। हरियाणा के सीएम ने कहा, पीएम मोदी जो कहते हैं वह करते हैं और जो नहीं बोलते वह भी पूरा करते हैं।

CM Saini के जन्मदिन पर हवन यज्ञ

 

 

 

 

CM Saini हरियाणा भवन में जलेबियां बंटवाई

दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को हरियाणा भवन में जलेबियां बंटवाई हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। सैनी ने कहा , ” कांग्रेस तीसरी बार जीरो पर आउट हुई है और जीरो की हैट्रिक लगी है।” सीएम सैनी ने कहा, ” हरियाणा में भाजपा की जीत पर हम लोगों ने जलेबी बंटवाई थी। इसके बाद महाराष्ट्र में भाजपा की जीत पर जलेबी बंटवाई। अभी कुछ दिनों पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान मैंने एक दुकान पर जलेबी खाई थी और कहा था कि दिल्ली में भी भाजपा की जीत पर जलेबी बंटवाई जाएगी। आज सभी लोगों को जलेबी खिलाकर मुंह मीठा कराया जा रहा है।” आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “27 साल बाद दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमें ऐतिहासिक जीत दिलाई है। पिछले दस सालों से ऐसी सरकार थी जो हमेशा झूठे वादे करती थी। उन्होंने कभी लोगों को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं उठाने दिया। वे हमेशा झूठ बोलते रहे।”

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SIR पर सुप्रीम कोर्ट के तीखे सवाल, EC से पूछा- वोटर का हक कैसे छीन सकते हो

दिवाली से पहले तोहफा: केंद्रीय कर्मचारियों का DA 3% बढ़कर 63%, 1.17 करोड़ को फायदा

ESTIC 2026 में PM मोदी का विज्ञान पर बड़ा ऐलान: रिपोर्ट के अनुसार R&D के लिए ₹24,000 करोड़ की प्रतिबद्धता, “जय विज्ञान, जय अनुसंधान” का नारा

चक्रवात अर्नब का लैंडफॉल: 28 अक्टूबर तड़के यनम-काकीनाडा के पास तट से टकराया, 135 kmph हवाएं, 84,000+ लोग सुरक्षित स्थानों पर

PM मोदी आज दिल्ली में ESTIC 2026 का उद्घाटन करेंगे: 3 दिन, 12 क्षेत्र, 150 डीप-टेक स्टार्टअप, 3 नोबेल विजेता

चक्रवात अर्नब: लैंडफॉल से पहले बड़े पैमाने पर निकासी, 5,70,000 लोग संवेदनशील चिह्नित, 53 ट्रेनें रद्द, ओडिशा में 1,700+ शेल्टर

Leave a Reply